ज्ञानपुर: नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने भदोही का दौरा किया, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
नगर विकास और ऊर्जा और भदोही जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को भदोही जिले का दौरा किया इस दौरान दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक अलग अलग समय पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिधियों के साथ मीटिंग कर जिले के हाल से रूबरू हुए। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक किया।