ज्ञानपुर: भदोही पुलिस ने 6 अभ्यस्त अपराधियों को किया जिला बदर
आम लोगों के साथ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी देने, छेड़खानी, चोरी और आयुध अधिनियम जैसे अपराधों में संलिप्त 6 अभ्यस्त अपराधियों को जिला बदर कर दिया है। सोमवार को चार बजे पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 6 महीने के जिला बदर किया।