कोईलवर: कोईलवर अंचल कार्यालय में जनसुनवाई, सीओ ने लोगों की समस्याएं सुनीं
राज्य सरकार की इज ऑफ लिविंग पहल के तहत शुक्रवार को कोईलवर अंचल कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में अंचलाधिकारी उदय प्रताप सिंह ने विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। दोपहर 2:00 बजे सीओ उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम लोगों को तुरंत समाधान मिले।