नगड़ी: बालसिरिंग-लोधमा रेलखंड पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत, शव की पहचान नहीं
Nagri, Ranchi | Sep 11, 2026 बालसिरिंग-लोधमा रेलखंड पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हुई है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और रांची पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा