थराली: थराली के सिमलसैण में 6 वर्षों बाद आयोजित किया गया प्रसिद्ध वीर नृत्य, बधाण क्षेत्र में पौराणिक काल से चला आ रहा है
सिमलसैण के गिरीश चंदोला ने गुरुवार को दोपहर 1 बजे जानकारी देकर बताया कि नगर पंचायत थराली के अंतर्गत सिमलसैण में प्रसिद्ध एवं अनोखे देवताओं के वीर नृत्य की पूजा अनुष्ठान के तहत बुधवार की रात्रि को तीन दिवसीय विशेष आयोजन का शुभारंभ हो गया हैं।इस मौके पर थराली सहित दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए सिमलसैण में पहुंच रहे हैं।