थराली: पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग ने थराली थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी द्वारा शनिवार एक बजे थाना थराली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक द्वारा थाना परिसर का भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने थाने में लम्बित माल मुकदमे के वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिए।थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों की गहनता से अवलोकन कर सभी अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश।