थराली: माँ नंदा की उत्सव डोली 1 जनवरी को छः माह ननिहाल सिद्धपीठ देवराड़ा में प्रवास के बाद मायके सिद्धपीठ कुरूड़ जाएगी
6 माह तक सिद्धपीठ देवराड़ा (थराली) में प्रवास के बाद माँ नंदा की उत्सव डोली सिद्धपीठ कुरूड़ नंदानगर के लिए एक जनवरी को रवाना होगी।मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे नंदादेवी राजराजेश्वरी मंदिर समिति कुरूड़ के अध्यक्ष नरेश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि वेदिक गणना के अनुसार नंदा राजराजेश्वरी बधाण की उत्सव डोली 1 जनवरी 2024 को नंदानगर जाने लिए तिथि तय हुई है।