सांगानेर: निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सरकारी नौकरियों में 4200 ग्रेड पे भर्ती परीक्षा में इंटरव्यू खत्म करने की मांग उठाई
राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र आज शुरू हुआ वही शिव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी हाथों में शक्तियां लेकर सरकारी नौकरियों में 4200 ग्रेड पे भर्ती परीक्षा में इंटरव्यू खत्म करने की मांग को लेकर विधानसभा पहुंचे, उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत करने के बाद छात्र इंटरव्यू तक पहुंचता है लेकिन इंटरव्यू में भ्रष्टाचार होता है ।