दादरी: सेक्टर-128 में 'नोएडा आपके द्वार' कार्यक्रम का भव्य आयोजन, नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
नोएडा प्राधिकरण ने गुरुवार को सेक्टर-128 में " नोएडा आपके द्वार " कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण की वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने सेक्टर वासियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने हेतु मौके से ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।