हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों से 5 वारंटी किए गिरफ्तार, न्यायालय से चल रहे थे वांछित
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आज अलग-अलग क्षेत्रों से 5 वारंटी गिरफ्तार किए। गिरफ्तार वारंटियो में एक महिला भी शामिल है। पांचों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमे चल रहे हैं। लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे। इसके बाद उनके खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किए गए और न्यायालय के आदेश के अनुपालन में रानीपुर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।