हरिद्वार: अल्मोड़ा जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन पीपी पांडे को जूना अखाड़े में शामिल किए जाने पर महंत हरी गिरी ने बैठाई जांच
अल्मोड़ा जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन पी पांडे को जूना खाड़ी में शामिल किए जाने पर जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महंत हरी गिरी ने जांच बैठा दी है। उन्होंने अखाड़े के साथ संतो को मिलाकर एक कमेटी बनाई है। यह कमेटी पीपी पांडे से जुड़े मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट उन्हे सौंपेगी। महंत हरी गिरी ने कहा कि रिपोर्ट आने पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।