बहादुरपुर: अतरेजी गांव में दबंग ने 35 वर्षीय व्यक्ति से की मारपीट, बहादुरपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया
अतरेजी गांव में दबंग द्वारा एक 35 वर्ष व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार अतरेजी निवासी अनुराज केवट उम्र 35 वर्ष ने रविवार को रात लगभग 9 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को शाम लगभग सात बजे गांव के ही भरत कुमार ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।