उचेहरा: कोरबारा गांव में प्याज का पैसा मांगने पर युवक से मारपीट, उचेहरा पुलिस ने दर्ज किया मामला।
उचेहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरबारा में प्याज के बकाया पैसे मांगने को लेकर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर उचेहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोरबारा निवासी युवक अपने बेचे गए प्याज़ का पैसा मांगने घर गया तो उसके साथ आरोपी ने की मारपीट।