शिवपुरी: दुल्हाई गांव के पास गाय बचाने के दौरान 20 फीट गहरी नहर में गिरी कार, सवार सुरक्षित
शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के सिरसौद-पिछोर मार्ग पर दुल्हाई गांव के पास मंगलवार की सुबह 11 बजे गाय को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी नहर में जा गिरी। गनीमत रही कि कार पलटी नहीं और नहर में पानी भी नहीं था। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में बड़ा नुकसान होने से टल गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर ।