#kullu बेजुबानों की सेवा में आगे आए दानी सज्जन
भुंतर त्रेहन की तुलसी देवी और मौहल के सोनू ने गौशाला में भेंट की चारा, सब्जियां और फल
देसी चैनल कुल्लू
कुल्लू में बेजुबान पशुओं की सेवा के लिए समाजसेवी और दानी सज्जन लगातार आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में भुंतर त्रेहन चौक की तुलसी देवी और मौहल के सब्जी विक्रेता सोनू जी ने गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के माध्यम से गौशाला में विभिन्न प्रकार की सब्जियां, फल और पत्ती घास यानी धाम भेंट की।
इस पुनीत कार्य के लिए गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू के अध्यक्ष शेरा नेगी ने दोनों दानी सज्जनों सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
शेरा नेगी ने कहा कि बेजुबानों की सेवा एक नेक कार्य है और समाज के लोगों के सहयोग से गौशाला में रह रहे पशुओं की बेहतर देखभाल संभव हो रही है।
इस अवसर पर गौ सेवक छापे राम नेगी, कमलेश ठाकुर, सतीश राणा, अजय शर्मा, टिकम राम, पिंकू भंडारी, हुक्म राम, अमर भंडारी, अमर ठाकुर, अजय, अमन, बोनी, सोनी, भूपेंद्र ठाकुर, अमन ठाकुर, चंद्र ठाकुर, बेली राम, तरुण कुमार, तुलसी देवी, चंद्रा महंत, नीटू राम, आशु, भवानी दत्त, आलू, खूब राम, किशन, गंगा राम और हिम सिंह सहित अन्य गौ सेवक मौजूद रहे।
गौ सेवा रक्षा दल कुल्लू ने सभी दानी सज्जनों और गौ सेवकों का सेवा कार्य में सहयोग देने के लिए हार्दिक आभार जताया।
Shera negi
देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल कुल्लू ( देवभूमि की धड़कन)
Kullu, Kullu | Sep 11, 2026