पोलायकलां: अकोदिया पुलिस ने 48 घंटे में बाइक चोरी का पर्दाफाश कर चोरी की स्प्लेंडर बरामद की, 3 आरोपी जेल भेजे
अकोदिया पुलिस ने 12 जुलाई को दामोदर धर्मशाला से चोरी हुई स्प्लेंडर बाइक को 48 घंटे में बरामद कर लिया। चापड़िया जोड़ नाले के पास से बाइक मिलने के बाद मुखबिर सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी राहुल ठाकुर, राहुल भिलाला और कमल सोंधिया को मंगलवार शाम 4 बजे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।