लालगंज: सरायमीर थाना की पुलिस टीम ने साइबर ठगी के शिकार युवक को ₹18022 वापस कराए, पीड़ित युवक के चेहरे पर मुस्कान आई
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में सरायमीर थाना की पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी है । स्थानीय थाना क्षेत्र निवासी एक युवक द्वारा 6 जून 2025 को शिकायत दर्ज कराई गई थी । बताया गया कि साइबर ठगी के माध्यम से उससे 29346 रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई है । पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए पीड़ित युवक को 18022 रुपए वापस कराए हैं ।