देवसर: जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश राम गुप्ता का सागर के लिए हुआ तबादला
महिला एवं बाल विकास विभाग सिंगरौली में जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर लम्बे समय से सेवाएं दे रहे राजेश राम गुप्ता का उपसंचालक संभागीय कार्यालय सागर के लिए स्थानांतरण हुआ है। बीते दिनों महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल उप सचिव माधवी नागेन्द्र द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक आधार पर कुल ६ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।