देवसर: सिंगरौली-बरगवां मार्ग पर गड्ढों की वजह से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी, हादसे की बनी रहती है आशंका #jansamasya
सिंगरौली सीधी एनएच मार्ग की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। बार-बार निर्माण में लगी कंपनी हाथ खड़े कर मशीन लेकर वापस चली जाती है। कुछ तो मजबूरी होगी शायद इसीलिए जनप्रतिनिधि भी इस मार्ग को लेकर कुछ बोलने से कतराते हैं। बीते वर्ष दिसंबर में सिंगरौली सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर आश्वासन दिया था।