देवसर: घिनहा गांव का नाम बदलने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, अब आजादपुर के नाम से जाना जाएगा
एमपी मंत्रिमंडल ने देवसर ब्लाक के घिनहा गांव का नाम बदलकर आजादपुर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसके बाद घिनहा गांव में बोर्ड बदलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी आजादपुर होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला ग्रामीणों ने बताया कि पहले गांव का नाम बताने में शर्मिंदगी महसूस होती थी लेकिन अब नाम बदल गया है तो गर्व हो रहा है।