कानपुर: बिना कोचिंग के भाजपा नेत्री के पुत्र ने शहर में हाई स्कूल में टॉप किया, सीआईएससीई बोर्ड में हासिल किए 99.8 प्रतिशत अंक
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने वर्ष 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को 12 बजे जारी कर दिए गए। गीता नगर के छात्र स्पर्श सक्सेना ने हाई स्कूल में 99.8% अंक हासिल करके शहर में टॉप किया है। स्पर्श ने बताया कि उन्होंने यह मुकाम बिना कोचिंग के ही हासिल किया है। उनकी मां लवली सक्सेना भाजपा नेत्री है।