बिहपुर: मध्य विद्यालय मिल्की में चोरी, पुलिस थाने में मामला दर्ज
नवगछिया थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय मिल्की में चोरी का मामला सामने आया है। चोरो ने स्कूल कार्यालय से स्टैंड पंखा, एम्पलीफायर, 100 थाली, माइक्रोस्कोप और ग्लोब की चोरी कर ली। मामले में प्रधानाध्यापक सुधांशु शेखर राजहंस ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।