Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
No video available

#video#yag bhandari bandh

Chandankiyari, Bokaro | Apr 7, 2025

MORE NEWS

#चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद

चंदनकियारी। बोकारो जिले के चंदनकियारी विद्युत सबस्टेशन में तीन अगस्त की देर रात हुई डकैती का पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर डकैती में इस्तेमाल किए गए दो वाहनों समेत कई सामान बरामद किए गए हैं।
रविवार को चंदनकियारी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में सीसीआर पुलिस उपाधीक्षक रामप्रवेश कुमार एवं थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने पूरे मामले का खुलासा किया।
पुलिस के अनुसार, तीन अगस्त की देर रात करीब 10-12 नकाबपोश अपराधी चंदनकियारी विद्युत सबस्टेशन में घुसे थे। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अशोक हेम्ब्रम को हथियारनुमा वस्तु कनपटी पर सटाकर बंधक बना लिया गया। इसके बाद अपराधियों ने सबस्टेशन से कंट्रोल केबल, रैबिट कंडक्टर, स्क्रैप तार, वूल्फ कंडक्टर, 500 केवीए ट्रांसफार्मर का कॉइल और करीब 100 लीटर ट्रांसफार्मर तेल समेत लाखों रुपये की सामग्री लूट ली थी। पुलिस ने लूटे गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख 39 हजार 956 रुपये बताई है।
घटना के संबंध में सहायक विद्युत अभियंता नरेन्द्र मिंज के लिखित आवेदन पर चंदनकियारी थाना में मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना के निर्देश पर चास एएसपी वेदांत शंकर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर जांच करते हुए रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के जयनगर मुस्लिम टोला से मुहम्मद शहजाद, अलाउद्दीन अंसारी उर्फ लादेन और प्रकाश प्रजापति को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक सफेद रंग की पिकअप JH02BS 1673, एक सफेद बोलेरो JH01CC 5643, तिरपाल, कई मोबाइल फोन और पिकअप के डाला से करीब 1200 मीटर स्क्रैप तार बरामद किया है। इसके अलावा आरोपी अलाउद्दीन अंसारी उर्फ लादेन के पास से 8,600 रुपये, विभिन्न बैंक कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए शेष सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

#चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद चंदनकियारी। बोकारो जिले के चंदनकियारी विद्युत सबस्टेशन में तीन अगस्त की देर रात हुई डकैती का पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर डकैती में इस्तेमाल किए गए दो वाहनों समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। रविवार को चंदनकियारी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में सीसीआर पुलिस उपाधीक्षक रामप्रवेश कुमार एवं थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, तीन अगस्त की देर रात करीब 10-12 नकाबपोश अपराधी चंदनकियारी विद्युत सबस्टेशन में घुसे थे। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी अशोक हेम्ब्रम को हथियारनुमा वस्तु कनपटी पर सटाकर बंधक बना लिया गया। इसके बाद अपराधियों ने सबस्टेशन से कंट्रोल केबल, रैबिट कंडक्टर, स्क्रैप तार, वूल्फ कंडक्टर, 500 केवीए ट्रांसफार्मर का कॉइल और करीब 100 लीटर ट्रांसफार्मर तेल समेत लाखों रुपये की सामग्री लूट ली थी। पुलिस ने लूटे गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख 39 हजार 956 रुपये बताई है। घटना के संबंध में सहायक विद्युत अभियंता नरेन्द्र मिंज के लिखित आवेदन पर चंदनकियारी थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना के निर्देश पर चास एएसपी वेदांत शंकर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर जांच करते हुए रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के जयनगर मुस्लिम टोला से मुहम्मद शहजाद, अलाउद्दीन अंसारी उर्फ लादेन और प्रकाश प्रजापति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक सफेद रंग की पिकअप JH02BS 1673, एक सफेद बोलेरो JH01CC 5643, तिरपाल, कई मोबाइल फोन और पिकअप के डाला से करीब 1200 मीटर स्क्रैप तार बरामद किया है। इसके अलावा आरोपी अलाउद्दीन अंसारी उर्फ लादेन के पास से 8,600 रुपये, विभिन्न बैंक कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए शेष सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chandankiyari, Bokaro | Aug 9, 2026

Chandankiyari, Bokaro | Aug 9, 2026

जय धर्मराज

जय धर्मराज

Chandankiyari, Bokaro | Aug 8, 2026

🚨#चंदनकियारी | मानपुर मोड़
🏍️ शिवम ऑटोमोबाइल्स होंडा के 2S सेटअप का भव्य शुभारंभ
चंदनकियारी के मानपुर मोड़ स्थित शिवम ऑटोमोबाइल्स होंडा में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 2S सेटअप (Service & Spares) का भव्य उद्घाटन हुआ।
उद्घाटन समारोह में होंडा के जोनल हेड (सर्विस) नितिन कुमार, शोरूम संचालक निर्मल झा सहित कंपनी के अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
🎉 उद्घाटन के दिन ही दर्जनों बाइक एवं स्कूटर की बिक्री हुई। ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर, छूट और आकर्षक उपहार की भी व्यवस्था की गई थी।
अब चंदनकियारी और आसपास के होंडा ग्राहकों को वाहन की अधिकृत सर्विसिंग और स्पेयर पार्ट्स के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। मानपुर स्थित शिवम ऑटोमोबाइल्स में ही ये सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
📌 दुर्गापूजा से छठ तक विशेष ऑफर जारी रहेगा।
👉 “एक नई शुरुआत। एक बेहतर राइड।”
#Chandankiyari #Manpur #Honda #ShivamAutomobiles #HondaService #HondaBike #News11 #ChandankiyariNews

🚨#चंदनकियारी | मानपुर मोड़ 🏍️ शिवम ऑटोमोबाइल्स होंडा के 2S सेटअप का भव्य शुभारंभ चंदनकियारी के मानपुर मोड़ स्थित शिवम ऑटोमोबाइल्स होंडा में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 2S सेटअप (Service & Spares) का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह में होंडा के जोनल हेड (सर्विस) नितिन कुमार, शोरूम संचालक निर्मल झा सहित कंपनी के अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। 🎉 उद्घाटन के दिन ही दर्जनों बाइक एवं स्कूटर की बिक्री हुई। ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर, छूट और आकर्षक उपहार की भी व्यवस्था की गई थी। अब चंदनकियारी और आसपास के होंडा ग्राहकों को वाहन की अधिकृत सर्विसिंग और स्पेयर पार्ट्स के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। मानपुर स्थित शिवम ऑटोमोबाइल्स में ही ये सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 📌 दुर्गापूजा से छठ तक विशेष ऑफर जारी रहेगा। 👉 “एक नई शुरुआत। एक बेहतर राइड।” #Chandankiyari #Manpur #Honda #ShivamAutomobiles #HondaService #HondaBike #News11 #ChandankiyariNews

Chandankiyari, Bokaro | Aug 7, 2026

🚨 ब्रेकिंग | चंदनकियारी में बड़ी डकैती 🚨
🔴 गन प्वाइंट पर स्विच बोर्ड ऑपरेटर को बनाया बंधक, विद्युत सब-स्टेशन में लाखों की डकैती!
चंदनकियारी विद्युत सब-स्टेशन में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने रात्रि ड्यूटी पर तैनात स्विच बोर्ड ऑपरेटर अशोक हेंब्रम को पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाकर हाथ-पैर बांध दिए और आंखों पर पट्टी बांध दी।
डकैतों ने लगभग पूरी रात सब-स्टेशन में तांडव मचाते हुए 500 KVA के दो नए ट्रांसफार्मर, 12 किमी हाई वोल्टेज बिजली तार, करीब 3 क्विंटल तांबे के केबल, ट्रांसफार्मर ऑयल समेत लाखों रुपये की सामग्री लूट ली।
घटना की सूचना मिलने पर चंदनकियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि परिसर में मौजूद कर्मचारियों को रातभर इस घटना की भनक तक नहीं लगी।
⚡ सरकारी बिजली सब-स्टेशन में इस तरह की बड़ी वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
📍 स्थान: चंदनकियारी, बोकारो
👉 वीडियो देखें, पूरी खबर जानें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
#BreakingNews #Chandankiyari #Bokaro #Jharkhand #CrimeNews #Robbery #PowerSubStation #News11 #ByomkeshMishra #LatestNews
DC Bokaro SP Bokaro

🚨 ब्रेकिंग | चंदनकियारी में बड़ी डकैती 🚨 🔴 गन प्वाइंट पर स्विच बोर्ड ऑपरेटर को बनाया बंधक, विद्युत सब-स्टेशन में लाखों की डकैती! चंदनकियारी विद्युत सब-स्टेशन में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने रात्रि ड्यूटी पर तैनात स्विच बोर्ड ऑपरेटर अशोक हेंब्रम को पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाकर हाथ-पैर बांध दिए और आंखों पर पट्टी बांध दी। डकैतों ने लगभग पूरी रात सब-स्टेशन में तांडव मचाते हुए 500 KVA के दो नए ट्रांसफार्मर, 12 किमी हाई वोल्टेज बिजली तार, करीब 3 क्विंटल तांबे के केबल, ट्रांसफार्मर ऑयल समेत लाखों रुपये की सामग्री लूट ली। घटना की सूचना मिलने पर चंदनकियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि परिसर में मौजूद कर्मचारियों को रातभर इस घटना की भनक तक नहीं लगी। ⚡ सरकारी बिजली सब-स्टेशन में इस तरह की बड़ी वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 📍 स्थान: चंदनकियारी, बोकारो 👉 वीडियो देखें, पूरी खबर जानें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें। #BreakingNews #Chandankiyari #Bokaro #Jharkhand #CrimeNews #Robbery #PowerSubStation #News11 #ByomkeshMishra #LatestNews DC Bokaro SP Bokaro

Chandankiyari, Bokaro | Aug 3, 2026