कायमगंज: गांव गौरखेड़ा में घर में घुसकर दंपती को पीटा, तंबाकू बिक्री के ₹2 लाख और जेवर लूटने का आरोप, पुलिस ने कराया मेडिकल
कंपिल थाना के गौरखेड़ा गांव में सोमवार रात एक दंपती के घर में घुसकर मारपीट की गई। हमलावर नकदी और जेवर भी लूट ले गए। पीड़ित दंपती ने मंगलवार को थाने में 10 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गौरखेड़ा गांव के उपेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे उन्होंने अपनी तंबाकू की फसल 2 लाख रुपये में बेची थी। सोमवार रात को घर में घुसकर मारपीट की गई।