सेन्हा: सेन्हा में ओवरलोड बॉक्साइट लदे ट्रक पर कार्रवाई, एमवीआई ने 12 टन अतिरिक्त माल के साथ वाहन किया जब्त
सेन्हा थाना क्षेत्र के लोहरदगा- घाघरा मुख्य पथ पर स्थित सेन्हा मेन रोड में गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे क्षमता से अधिक बॉक्साइट लदा एक ट्रक को एमवीआई की टीम ने जब्त कर लिया। जब्त ट्रक संख्या CG 04 NA 8958 लोहरदगा से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रक में निर्धारित क्षमता से अधिक बॉक्साइट लोड किया गया था।