गांगड़तलाई: शेरगढ़ व रोहनवाड़ी के बीच सुबह 4 बजे हुई घटना, शादी से लौट रहे भाई-बहन पर बाइक सवारों का हमला, सूझबूझ से नाकाम हुई लूट
रोहनवाड़ी गांव के भाई-बहन सहित तीन जने पंचाल गांव से रात के समय बाइक पर शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दौरान अन्य बाइक पर सवार चार जनों ने पीछा करते हुए चलती बाइक पर मारपीट की और लूट का प्रयास किया, लेकिन वे सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए लूट का शिकार होने से बच गए।