कैराना: तितरवाड़ा गांव में महिला को छत से फेंकने के मामले में पीड़िता के पति व उसके भाई पर कैराना कोतवाली में मुकदमा दर्ज
गांव तितरवाड़ा निवासी ताहिरा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि वह घर की ऊपरी मंजिल पर बैठी हुई थी। तभी वहां उसका पति राफा अपने भाई मुस्तफा के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि पति ने ताना मारते हुए उसे तीन तलाक देने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।