बिलासपुर: गुरुवार को शाम 6:30 बजे सरकंडा पुलिस ने अशांति फैलाने वाले फरार तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस का प्रहार। श्री गणेश उत्सव देखने आये लोगों से जबरन विवाद कर मारपीट करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी बाबू अली के कब्जे से धारदार चाकू किया गया जप्त। आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश। पकड़े गए आरोपी का नाम सागर श्रीवास, अविश श्रीवास और सादिक खान है।