जमुई: मोरियाडीह में तलवार से पिता की हत्या मामले में पुत्र ने SP को दिया आवेदन, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की
Jamui, Jamui | Apr 27, 2026 मोरियाडीह गांव में सनकी बड़े पुत्र सहित अन्य लोगों द्वारा टांगी और तलवार से हमला कर जगरनाथ यादव की हत्या मामले में छोटे पुत्र वरुण यादव ने एसपी विश्वजीत दयाल को आवेदन देकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने बताया की सोमवार की दोपहर 1:00 बजे तक भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जिससे वे डरे सहमे हैं और आरोपित लगातार धमकी दे रहा है।