// प्रेस नोट //
दतिया पुलिस
*पटाखों से आग लगने की सूचना पर थाना इंदरगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो मकानों से अवैध पटाखे, बारूद एवं पटाखे बनाने की सामग्री जब्त*
*कुल 60 किलो बारूद सहित करीब ₹1.10 लाख की सामग्री जब्त, दो आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज।*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में जिले में अवैध पटाखों के निर्माण एवं बारूद के भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी सेवढ़ा श्रीमती दिव्या राजावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंदरगढ़ निरीक्षक गौरव शर्मा एवं पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 16.10.2026 को इंदरगढ़ के अंदरबस्ती क्षेत्र में पटाखों से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना इंदरगढ़ पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अनबर खान एवं इकबाल खान के मकानों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों मकानों से अवैध पटाखे, पटाखे बनाने की सामग्री एवं बारूद बरामद किया गया।
पुलिस कार्रवाई में जब्त सामग्री का विवरण—
- अनबर खान के मकान से: 29 पैकेट मुर्गा छाप काशीराम पटाखे, पटाखे बनाने की सामग्री एवं लगभग 30 किलोग्राम बारूद, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000 है।
- इकबाल खान के मकान से: 60 पैकेट मुर्गा छाप पटाखे, दीवार पटाखे, पटाखे बनाने की सामग्री एवं लगभग 30 किलोग्राम बारूद, जिसकी अनुमानित कीमत ₹60,000 है।
इस प्रकार दोनों मकानों से कुल लगभग 60 किलोग्राम बारूद सहित करीब ₹1,10,000 की सामग्री जब्त की गई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आरोपियों के पास विस्फोटक संबंधी लाइसेंस नहीं पाए जाने पर थाना इंदरगढ़ में अपराध क्रमांक 338/26 एवं 339/26, धारा 5/9ख विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव शर्मा, सउनि मनीष अतरौलिया, प्रआर 313 राघवेन्द्र गुर्जर, आर 268 प्रवीण परिहार, आर 764 भानुप्रताप दुबे, आर 412 लक्ष्मेन्द्र चौहान, सैनिक 139 रामनिवास यादव, आर 919 रमाकांत कुशवाह एवं आर 863 मंजेश त्यागी की सराहनीय भूमिका रही।