निज़ामाबाद: निजामाबाद थाना की पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के ₹20 हजार पीड़ित के खाते में वापस कराए गए
आजमगढ़ जनपद के थाना निजामाबाद की साइबर टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर धोखाधड़ी में ट्रांसफर हुए ₹20,000 पीड़ित के खाते में वापस कराए वही प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम मिठ्ठनपुरहादी अली निवासी विजय कुमार के खाते से गलती से यह धनराशि दूसरे बैंक खाते में चली गई थी, जिसे वापस देने से संबंधित व्यक्ति ने इंकार कर दिया ।