प्राथमिक विद्यालय पठला खिरक जेराखास में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 53 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण की गई
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. विनोद कुमार के मार्गदर्शन में आज दिनांक 18/07/2026 को शासकीय आयुर्वेद औषधालय जेराखास के द्वारा प्राथमिक विद्यालय पठला खिरक जेराखास मे निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डॉ. अरविन्द कुमार साहू द्वारा 53 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क आयुर्वेद दवा का वितरण किया गया ।इस शिविर में वातरोग, संधिवात, उदर, कास, प्रतिशयाय, रक्ताल्पता, सिरोरोग, कृमि रोग आदि रोगों की औषधियों को वितरण किया गया साथ ही बी.पी. की जांच भी की गई। आहार बिहार और वर्षाकालीन मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे मे जानकारी दी गई एवं कुपोषण को कैसे दूर कर सकते है इसके बारे मे जानकारी दी गई।
शिविर में डॉक्टर अरविंद कुमार साहू आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी,श्री प्रभुदयाल चढ़ार(कंपाउंडर ), श्री सुभाष बाबू अहिरवार( कंपाउंडर), स्कूल स्टॉफ ममता श्रीवास्तव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही।
CM Madhya Pradesh Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #ayurveda #HealthCamp #JansamparkMP #niwari