टिहरी: टिहरी में रसोई में घुसा गुलदार, बुजुर्ग महिला ने बंद कर टाला बड़ा हादसा
टिहरी जिले के सौंदकोटी गांव में एक गुलदार घर की रसोई में घुस गया। अकेली बुजुर्ग महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए दरवाजा बाहर से बंद किया। वन विभाग की टीम ने जल्द ही गुलदार को पकड़ लिया और स्वास्थ्य जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।