सिकंदराराऊ: जरेरा नहर पर पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार लोगों को पकड़ा, नकदी और ताश के पत्ते किए बरामद
जरैरा चौकी के हेड कांस्टेबल बिजेन्द्र सागर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जरैरा गांव में नहर की पटरी के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। जहां से 4 लोगों जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने जुए की फड़ से 760 रुपये और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।