जमुई: बैजला गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला हुई थी घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 26, 2024 बैजला गांव में एक सप्ताह पूर्व आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट मामले में घायल केवल यादव की पत्नी मालती देवी की तबियत बिगड़ गई। जिसे शुक्रवार की दोपहर बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टर द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है। मामले में घायल महिला ने झाझा थाना में आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया है।