जमुई: रजौन में दहेज देने का विरोध करने पर दामाद ने तेजधार हथियार से मार ससुर को किया घायल,एसपी से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Jul 26, 2024 चरका पत्थर थाना क्षेत्र के रजौन गांव में दहेज देने का विरोध करने पर एक वृद्ध को उसके दामाद ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें वृद्ध घायल हो गए। घायल को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जबकि पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर आरोपी दामाद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित की पहचान चरका पत्थर थाना क्षेत्र के रजौन निवासी रोहण साह के रूप हुई।