जमुई: जमुई जेल में हत्या के आरोपी की बिगड़ी तबीयत सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 26, 2024 जमुई जेल में हत्या के मामले में बंद एक कैदी की शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। कैदी की पहचान सोनो थाना क्षेत्र निवासी जीतन लाल यादव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि जीतन लाल यादव एक हत्या के मामले में महीनों से जेल में बंद था। जिसे शुक्रवार की सुबह अचानक सांस लेने में कठिनाई होने लगी।