जमुई: कुसौना जंगल की ओर शौच करने गए युवक को सांप ने डसा सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 26, 2024 कुसौना जंगल की ओर शौच करने गए एक युवक को सांप ने डस लिया। जिसे परिजनों ने जंगल में बेहोशी हालत में बरामद कर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया है। घायल युवक कि पहचान बरहट प्रखंड क्षेत्र के घटवारी निवासी हिम्मतवीर राय के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह शौच करने के लिए जंगल की ओर गया था। जहां उसे सांप ने डस लिया।