जमुई: श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के पास जिला जज ने किया अधिवक्ता और मुंशी के लिए वाहन पड़ाव का उद्घाटन
Jamui, Jamui | Jul 26, 2024 जिला जज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने जिले के सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ अधिवक्ताओ, अधिवक्ता लिपिकों व पक्षकारों के लिए श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के पास वाहन पड़ाव का उद्घाटन किया। जिला जज ने कहा की पार्किंग की समस्या काफी दिनों से थी। इससे अधिवक्ता, अधिवक्ता लिपिक जूझ रहे थे। जिलाधिकारी से समनव्य स्थापित कर इस स्थान पर पार्किंग स्थल बनाया गया है।