टाटीझरिया: टाटीझरिया में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, वक्ताओं ने उनके विचारों को अपनाने का किया आह्वान
टाटीझरिया में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, वक्ताओं ने कहा- उनके विचारों को आत्मसात करें। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।इस अवसर पर छोटा डहरभंगा स्थित अंबेडकर भवन, धरमपुर और शिक्षण संस्थानों में विविध कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को याद किया गया।