रौन: विरगंवा गांव में पुरानी रंजिश के चलते आरोपी युवकों ने एक युवक को लात-घूंसों और डंडों से पीटा
Ron, Bhind | Aug 10, 2026 भिंड। मेहगांव थाना क्षेत्र के विरगंवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार में सवार होकर आए चार लोगों ने फरियादी दुर्ग सिंह भदौरिया के साथ लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से मारपीट की।मारपीट में दुर्ग सिंह घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।