समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्तिः- दिनांक 13 जुलाई 2026
आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
जिले के महत्वपूर्ण बैठक में अंचल अधिकारी इटाढ़ी अनुपस्थित पाए गए। संबंधित पदाधिकारी से कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया।
माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयोजित सहयोग शिविर संबंधित सभी आवश्यक तैयारी के संबंध में विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया। साथ ही जिन पदाधिकारी का सहयोग पोर्टल पर लंबित मामले हैं उसको प्राथमिकता के आधार पर ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
बक्सर नगर परिषद अंतर्गत गोलंबर के पास नाला एवं सड़क के निर्माण के संबंध में अपने विभाग से समन्वय कर कार्य करने का निर्देश NHAI को दिया गया।
शिक्षा विभाग अंतर्गत गुरुकुल विद्यापीठ के निर्माण के संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा से समन्वय कर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं के आवागमन हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर को बस उपलब्ध कराने एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को निर्धारित मार्ग पर उक्त वाहनों के संचालन हेतु रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया।
डिग्री कॉलेज के उद्घाटन से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को दिया गया।
स्टूडेंट एनरोलमेंट में छात्राओं की संख्या में प्रगति काफी कम पाई गई। निर्देश दिया गया कि छात्राओं की संख्या में प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे।
सभी पीएम श्री विद्यालयों का जिला स्तरीय पदाधिकारी से निरीक्षण कराने का निर्देश दिया गया तथा उक्त विद्यालयों में शिक्षक/अभिभावक के साथ नियमित रूप से बैठक कराने एवं माह के अंतिम शनिवार को होने वाले शिक्षक/अभिभावक बैठक में सभी वरीय पदाधिकारी को उपस्थित रहकर फीडबैक लेने का निर्देश दिया गया एवं विद्यालय का निरीक्षण कर कम से कम एक क्लास अटेंड करने के साथ छात्र-छात्राओं के साथ वार्ता करने का भी निर्देश दिया गया।
अपार पोर्टल में सभी छात्र-छात्राओं का निबंधन कराने का निर्देश दिया गया।
भूमिहीन विद्यालयों के संबंध में सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि कोई इच्छुक रैयतधारी भूमि विद्यालय हेतु दान करना चाहते हैं तो इस संबंध में समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
क्षमता संवर्धन एवं प्रतियोगिता प्रति स्पर्धा के विकास हेतु प्रत्येक विद्यालय में खेल संवाद कार्यक्रम, नृत्य, संगीत, पेंटिंग इत्यादि कार्यक्रम कराने से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर एवं जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर को दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को निदेश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर ई-मापी के मामलों को निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे।
CWJC/MJC समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय तथ्य विवरणी तैयार करने हेतु निदेश दिया गया। प्रभारी पदाधिकारी, विधि शाखा को निदेश दिया गया गया कि जिन कार्यालयों में एक या दो मामलें लंबित है वैसे कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के अंदर त्रुटि रहित तथ्य विवरणी प्राप्त कर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थापित करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जिले के विकास कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करेंगे साथ ही संवेदना, सम्मान एवं संपूर्ण निष्ठा के साथ आमजनों के समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxar #buxarjila #bihar #topfollowers Samrat Choudhary Buxar Police
Buxar, Bihar | Jul 13, 2026