प्रतापगढ़: तरौल पुरेचैन-काली थान मार्ग से अपहरण व दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना मान्धाता पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त ज्ञानचन्द्र उर्फ जानू को बुधवार शाम 4 बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को तरौल पुरेचैन-काली थान मार्ग से पकड़ा। आरोपी मूलतः प्रयागराज के सोरांव का निवासी है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।