हथुआ: हत्या के प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा
हथुआ थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी हथुआ थाना कांड संख्या 266/23 के तहत की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आदित्य कुमार उर्फ विशाल कुमार, पिता मनोज साह, निवासी सोहागपुर, थाना हथुआ, जिला गोपालगंज के रूप में हुई है।