पटियाली: दरियावगंज के श्री रामदत्त सुखदेवी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
दरियावगंज स्थित श्री रामदत्त सुखदेवी इंटर कॉलेज में वार्षिक महोत्सव एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अब्दुल हफीज गांधी ने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताया। हाईस्कूल में वंदना सक्सेना तथा इंटरमीडिएट में पिंकी राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधक सत्यवीर यादव ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।