खींवसर: खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक ने आज देव दर्शन यात्रा के दौरान खींवसर क्षेत्र के मंदिरों में किए दर्शन
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा आज बुधवार को खींवसर क्षेत्र के देव दर्शन यात्रा पर रहे। इस दौरान खींवसर क्षेत्र में नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा ने मंदिरों में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। वहीं देव दर्शन यात्रा के दौरान नवनिर्वाचित विधायक का जगह जगह लोगों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।