सोनीपत: एटलस रोड पर टैक्सी को पीडब्ल्यूडी विभाग की गाड़ी ने मारी टक्कर, बाल बाल बचे राहगीर
सोनीपत शहर के एटलस रोड पर बुधवार शाम को पीडब्ल्यूडी विभाग सोनीपत की बोलेरो गाड़ी ने आगे चल रही टैक्सी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो गाड़ी का टायर बम की आवाज की तरह तेज से फटा। वहीं टैक्सी का पीछे का एक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। घटना के दौरान कई राहगीर बाल बाल बचे हैं।