सोनीपत: जेई सस्पेंड होने के विरोध में बिजली निगम के कर्मचारियों ने इन्द्रा कालोनी स्थित बिजली निगम कार्यालय में किया प्रदर्शन
बिजली निगम के जेई सुखबीर सस्पेंड होने के विरोध में बिजली निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को इन्द्रा कालोनी स्थित बिजली निगम कार्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बिजली निगम के एसई के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि उन्होंने बगैर जांच किए मंगलवार को जेई को सस्पेंड कर दिया। इसके विरोध में कर्मचारियों ने धरना शुरू का भी ऐलान किया है।