सोनीपत: बिजली किल्लत के खिलाफ सोनीपत बिजली निगम के एस ई कार्यालय में पटेल नगर वासियों का विरोध प्रदर्शन
सोनीपत बिजली निगम के एस ई कार्यालय में शहर के पटेल नगर वासियों ने बिजली किल्लत के चलते विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए क्षेत्र वासियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। जिसके चलते एक तरफ जहां घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ गर्मी से लोगों का बूरा हाल है।