सोनीपत: देवडू रोड का निर्माण न होने से परेशान एक दर्जन कालोनियों के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
सोनीपत शहर के साथ लगते देवडू रोड का निर्माण 6 माह से नहीं होने पर एक दर्जन कालोनियों के लोगों ने बुधवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इस दौरान लोगों ने निगम प्रशासन कै चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। देवडू रोड को करीब 8 करोड़ रूपये की लागत से बनाया जाना है।